देश में कोरोना की रफ्तार घटी, महाराष्ट्र में मौतों का आंकड़ा चिंताजनक, देखें राज्यवार आंकड़े

देश में कोरोना की रफ्तार घटी, महाराष्ट्र में मौतों का आंकड़ा चिंताजनक, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भारत में तबाही मचा रही है। इस संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। आज कोरोना के नए मामले बीते दिन की तुलना में कम आए हैं, वहीं मौतों की संख्या में भी कमी आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 2,81,386 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 4,106 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 3,78,741 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 84.81 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 14.09 फीसदी है। मृत्यु दर 1.10 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 17.88 फीसदी हो गया है। 16 मई को 15,73,515 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 31,50,21,261 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 18,29,26,460 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 74.69 प्रतिशत एक्टिव केस 10 राज्यों में हैं. इनमें कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात और छत्तीसगढ़ शामिल हैं।

दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार कमी देखी जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 6 हजार 456 नए मामले आए और 262 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट (Positivity Rate) भी गिरकर 10.40 फीसदी पर आ गया है, जो 11 अप्रैल के बाद से सबसे कम है। बता दें कि दिल्ली में 11 अप्रैल को पॉजिटिविटी रेट 9.43 फीसदी थी।

महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी है। हालांकि, प्रदेश में कोरोना से मृतकों का आंकड़ा बेहद चिंताजनक बना हुआ है। महाराष्ट्र में रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 34 हजार 389 नए केस आए और एक दिन में कोरोना से 974 लोगों की मौत हुई।

यूपी में कोरोना के 10 हजार 682 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 24 हजार 837 मरीज ठीक हुए हैं। एक दिन में प्रदेश में कोरोना से 311 लोगों की जान गई है. उत्तर प्रदेश में फिलहाल कोरोना के एक लाख 63 हजार के करीब एक्टिव केस हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

210436

1215683

9372

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

232

6283

88

अरुणाचल प्रदेश

2360

19461

81

असम

44724

281726

2179

बिहार

75090

572987

3832

चंडीगढ़

7644

47088

635

छत्तीसगढ़

103593

797150

11734

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

801

8745

4

दिल्ली

62783

1309578

21506

गोवा

28252

105505

2099

गुजरात 

104908

638590

9921

हरियाणा

90066

597676

6685

हिमाचल प्रदेश 

36909

121007

2324

जम्मू एंड कश्मीर 

51623

189836

3149

झारखंड

36540

274483

4479

कर्नाटक

600168

1581457

21837

केरल

441011

1700528

6428

लद्दाख

1546

14741

165

लक्षद्वीप

1120

3633

14

मध्य प्रदेश 

94652

629741

6992

महाराष्ट्र 

470595

4826371

81486

मणिपुर

6477

32674

578

मेघालय

4534

18478

320

मिजोरम

2117

6687

25

नागालैंड

4100

13767

209

ओडिशा

95379

514532

2313

पुडुचेरी

17666

65689

1151

पंजाब

75478

410332

11895

राजस्थान

194382

658510

6777

सिक्किम

3096

8109

205

तमिलनाडु

219342

1361204

17670

तेलांगना

50969

474899

2955

त्रिपुरा

4894

35816

441

उत्तराखंड

78802

203673

4811

उत्तर प्रदेश 

163003

1439096

17546

वेस्ट बंगाल

131805

988341

13284

भारत में कुल मामले

3516997

21174076

274390


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।